Hardoi : हरदोई में अटल चौक के पास नए सार्वजनिक शौचालय का हुआ उद्घाटन
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने अपने भाषण में कहा कि स्थानीय निवासियों, राहगीरों और बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अटल चौक और रोडवेज बस स्टैंड के बीच इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इस शौचालय
हरदोई नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने अटल चौक के पास बने एक नए सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद हरदोई के कई सभासद, जिनमें जमील अहमद, अमित त्रिवेदी 'रानू', अभिषेक मिश्रा, संदीप गुप्ता, राजकुमार गुप्ता शामिल थे, उपस्थित रहे। इसके साथ ही सभासद प्रतिनिधि प्रियं मिश्रा, पूर्व सभासद राजीव सिंह मुनि मिश्रा, अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी वहां मौजूद थे।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने अपने भाषण में कहा कि स्थानीय निवासियों, राहगीरों और बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अटल चौक और रोडवेज बस स्टैंड के बीच इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इस शौचालय के बनने से आसपास के इलाके में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा पर्यावरण की स्वच्छता भी बनी रहेगी। इस कार्यक्रम के दौरान पालिका के अवर अभियंता अमित गुप्ता, लेखालिपिक विद्याभूषण सिंह, कमल किशोर मिश्रा और अमित सिंह चौहान समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
You May Also Read : Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी
What's Your Reaction?




