Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है। इसलिए हर विभाग अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष
हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व और विकास कार्यों से जुड़े विभागों की सीएम डैशबोर्ड प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें और तय समय में लक्ष्य पूरा करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है। इसलिए हर विभाग अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास करे। विभागीय पोर्टल पर सूचनाएं समय पर डाली जाएं। धान क्रय केंद्रों का सत्यापन कराया जाए और एक एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। जल निगम पूरे हो चुके निर्माण कार्यों को तुरंत हैंडओवर करे। पांच साल से अधिक पुराने लंबित वादों का निपटारा प्राथमिकता से हो।
उन्होंने उपजिलाधिकारियों से वाद निपटारे की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, सभी उपजिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, SIR प्रक्रिया पर सहयोग मांगा
What's Your Reaction?











