Hardoi News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा- मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान, 2 वाहनों के चालान
शासन के निर्देशानुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग द्वारा
हरदोई। शासन के निर्देशानुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 नवंबर 2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) के नेतृत्व में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न लगे पाए जाने पर दो वाहनों का चालान किया गया।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न लगाकर संचालन न करें। चेकिंग के दौरान इस प्रकार के उपकरण लगे पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पंपलेट एवं बुकलेट वितरित किए गए। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?

