Hardoi News:अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम राहुल पाण्डेय, बुजुर्गों को उपहार देकर किया सम्मानित
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा वयोश्रेष्ठ मन्दिरम (वृद्धाश्रम) अल्लीपुर मे भव्य समारोह
Hardoi: अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा वयोश्रेष्ठ मन्दिरम (वृद्धाश्रम) अल्लीपुर मे भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह वृद्धाश्रम सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर वृद्धजनों को कपड़े, मिष्ठान, फल आदि वितरित कर उन्हें सम्मानित किया तथा वृद्धजनों से अर्शिवाद प्राप्त किया। वृद्धजनों के उपचार हेतु चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमे सभी वृद्धजनों का परीक्षण कर आवश्यक दवायें वितरित की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों ने पौध रोपण भी किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि अपने वरिष्ठजनों के बीच आने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी वृद्धजनों को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शुभकामनायें देते हुये आश्वस्त किया कि वृद्धजनों के सुझावों पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी से वार्ता कर सुझावों एवं समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराये, तथा शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं से अच्छादित कराया जाये। उन्होंने वृद्धजनों से अपेक्षा की कि अपने अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर समाज को प्रेरणा मार्ग दर्शन प्रदान करे जिससे समाज का सतत विकास हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, डीसी मनरेगा सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी बावन रामप्रकाश सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?