हरदोई: MLC अशोक अग्रवाल के बेटे को धमकी देने वाला गोल्डी गिरफ्तार, पुलिस ने वाराणसी से पकड़ा

लिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हरकत में आई तो धमकी देने वाले नंबर की लोकेशन वाराणसी में मिली। इसके बाद पुलिस ने वाराणसी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई में जुटी है। कछौना कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में एमएलएसी अशोक अग्रवाल के..

By INA News Desk
Dec 21, 2024 - 23:48
119 Views
हरदोई: MLC अशोक अग्रवाल के बेटे को धमकी देने वाला गोल्डी गिरफ्तार, पुलिस ने वाराणसी से पकड़ा

By INA News Hardoi.

भाजपा MLC अशोक अग्रवाल के बेटे को फोन पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने वाराणसी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल के बेटे को गोल्डी बरार नाम से एक व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी थी। कछौना पुलिस ने गोल्डी पटेल पुत्र दयाराम पटेल को गिरफ्तार किया है। यह युवक वाराणसी जिले के सवाईपुर थाना शिवपुर का रहने वाला है।

पुलिस ने इसे बीजेपी MLC अशोक अग्रवाल के बेटे को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फोन करने वाले शख्स ने अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी भरे लहजे में MLC से बात करने के लिए कहा था। MLC के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया तो हरकत में आई पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस को वाराणसी में धमकी देने वाले की लोकेशन मिली।

Also Read: हरदोई: विश्व ध्यान दिवस पर कायाकल्पकेन्द्रम् में प्रारम्भ हुआ एकादश दिवसीय ध्यान शिविर

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हरकत में आई तो धमकी देने वाले नंबर की लोकेशन वाराणसी में मिली। इसके बाद पुलिस ने वाराणसी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई में जुटी है। कछौना कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में एमएलएसी अशोक अग्रवाल के बेटे संचित अग्रवाल ने बताया कि वह मोहल्ला सदर बाजार में रहते हैं । 16 दिसंबर को मैं अपने घर पर था।

तभी 12 बजकर 32 मिनट पर मोबाइल पर फोन आया। फोनकर्ता ने मुझसे फोन पर कहा कि मैं गोल्डी बरार बोल रहा हूं। फिर अपशब्द का प्रयोग करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि MLC से बात करा तो मैंने फोन काट दिया। इसके बाद सूचना थाना पुलिस को दी थी। ज्ञात हो कि इस मामले में MLC अशोक अग्रवाल ने कहा था कि शासन स्तर पर बात की, उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी, कहा था कि एक MLC या किसी जनप्रतिनिधि को या उसके परिवार को धमकी देना एक गंभीर विषय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow