हरदोई जिले से ताल्लुक रखने वाले IAS सुबोध कुमार सिंह बने प्रमुख सचिव

दिल्ली में उन्हें जनवरी 2020 में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया। फिर जून 2023 में उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया। अब सुबोध सिंह की वापसी मुख्यमंत्री सचिवालय छत्तीसगढ़ में प्रमुख सचिव के रूप में हुई है। आईए...

Dec 22, 2024 - 00:27
 0  39
हरदोई जिले से ताल्लुक रखने वाले IAS सुबोध कुमार सिंह बने प्रमुख सचिव
IAS सुबोध कुमार सिंह

By INA News Hardoi/New Delhi.

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1997 बैंच के ऑफिसर सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। श्री सिंह पिछले पांच साल से डेपुटेशन पर दिल्ली में कार्यरत थे। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है। उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के यह गौरव का क्षण है क्योंकि आईएएस सुबोध कुमार सिंह हरदोई जिले के ही मूल निवासी हैं। उनके पिता प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे।

सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अफसर हैं। वो छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस हैं। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। हाल ही में केंद्र सरकार में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर वो केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटे हैं। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनसे अनुरोध किया था, जिसके बाद उन्होंने सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ जाने का आदेश जारी करवाया। इसके बाद सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे। बीते दिनों ही उन्हें पोस्टिंग भी मिल गई।उन्होंने अपना पद्भार भी ग्रहण कर लिया है। रमन सरकार में वो करीबी अधिकारियों में से एक रहे हैं। उनकी छवि ईमानदार और प्रभावी ऑफिसर के रूप में होती है। रमन सिंह सरकार में उन्होंने कई बेहतर कार्य किया था। मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। साल 2018 में 15 साल की रमन सरकार के जाने के बाद भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने और सुबोध सिंह सहित कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी दिल्ली डेपुटेशन पर भेजे गए थे।

दिल्ली में उन्हें जनवरी 2020 में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया। फिर जून 2023 में उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया। अब सुबोध सिंह की वापसी मुख्यमंत्री सचिवालय छत्तीसगढ़ में प्रमुख सचिव के रूप में हुई है। आईएएस की ट्रेनिंग के बाद 2018 में उनकी पहली पोस्टिंग मंडला जिले में असिस्टेंट कलेक्टर पद पर मिली थी।

Also Read: हरदोई: MLC अशोक अग्रवाल के बेटे को धमकी देने वाला गोल्डी गिरफ्तार, पुलिस ने वाराणसी से पकड़ा

इसके बाद वह कोरिया जिले के एसडीओ बनाए गए। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वह बस्तर जिले के पहले जिला पंचायत सीईओ बने। इसके बाद साल 2002 में उनकी नियुक्ति रायगढ़ डीएम के रूप में हुई। वे रायपुर और बिलासपुर के भी कलेक्टर रह चुके हैं। दिल्ली में उन्हें जनवरी 2020 में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया। फिर जून 2023 में उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया। इसके अलावा वो कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow