हरदोई न्यूज़: एसडीएम सवायजपुर ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ। 

By INA News Desk
Jul 2, 2024 - 16:07
104 Views
हरदोई न्यूज़: एसडीएम सवायजपुर ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ। 

सवायजपुर / हरदोई। एसडीएम डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव ने विकास खण्ड भरखनी के प्राथमिक विद्यालय सिलवारी  पहुंचकर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया।

ओर नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया एसडीएम ने अध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा है कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूट न पाए ओर अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि आप सभी लोग अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे ओर उनके भविष्य को उज्जवल बनाएं। 

एसडीएम ने बच्चों को पेंसिल पेन कॉपी वितरित किये ओर बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। एसडीएम सवायजपुर ने रसोई की व्यवस्था पर भी नजर डाली है और निर्देश किया है कि बच्चों को समय से गुणवत्ता पूर्वक भोजन खिलाएं इस मौके पर सभी अध्यापक व अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow