Hardoi : स्कूलों में गैस सिलेंडर बुकिंग आसान करने के लिए टेबलेट सिम लिंक करने के निर्देश

अधिकारियों को पता चला कि स्कूलों में दिए गए टेबलेट सिम नंबर गैस कनेक्शन से जोड़े नहीं होने के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही है। इसलिए सभी खंड शिक्षा अधिकारि

Mar 18, 2026 - 22:10
 0  4
Hardoi : स्कूलों में गैस सिलेंडर बुकिंग आसान करने के लिए टेबलेट सिम लिंक करने के निर्देश
प्रतीकात्मक चित्र

हरदोई जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग सुचारू बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।

अधिकारियों को पता चला कि स्कूलों में दिए गए टेबलेट सिम नंबर गैस कनेक्शन से जोड़े नहीं होने के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही है। इसलिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्कूल प्रधानाध्यापकों के जरिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टेबलेट सिम नंबरों को संबंधित गैस एजेंसी में तुरंत लिंक कराएं। इससे स्कूल टोल फ्री नंबर 8655679555 पर आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे और किसी भी परेशानी से बच सकेंगे।

Also Click : बॉक्स ऑफिस महासंग्राम 2026: 'दृश्यम 3' और 'प्रतिछाया' के बीच कड़ी टक्कर, जॉर्जकुट्टी की चालाकी के सामने निविन पॉली की राजनीतिक बिसात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow