Hardoi : कासिमपुर थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को नगदी के साथ गिरफ्तार किया
योगेंद्र मौर्य पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम जरहा थाना कासिमपुर ने बताया कि आरोपी ने उसके घर में रखी गल्लक से लगभग 40,000 रुपये चोरी कर लिए थे। इस मा
हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी अजय पुत्र राजेश निवासी ग्राम गांगू थाना कासिमपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की गई 6,720 रुपये नगदी बरामद हुई।
योगेंद्र मौर्य पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम जरहा थाना कासिमपुर ने बताया कि आरोपी ने उसके घर में रखी गल्लक से लगभग 40,000 रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में थाना कासिमपुर पर मुकदमा संख्या 355/25 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी बरामद कर ली गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी में पुलिस टीम में शामिल थे:
- उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह थाना कासिमपुर
- हेड कांस्टेबल जयकरण कुशवाहा थाना कासिमपुर
- हेड कांस्टेबल सुनील कुमार थाना कासिमपुर
- कांस्टेबल मंजीद अहमद थाना कासिमपुर
Also Click : Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?











