Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान जारी

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस गांव-गांव, मोहल्ले और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना

By INA News Desk
Nov 3, 2025 - 22:24
44 Views
Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान जारी
Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान जारी

हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इन चौपालों में महिलाओं की समस्याओं का तुरंत निस्तारण हो रहा है।

महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर, संचालित कल्याणकारी योजनाएं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। पंपलेट बांटकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस गांव-गांव, मोहल्ले और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लिए सुरक्षा जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है।

महिलाओं को एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 और आत्मरक्षा के टिप्स की जानकारी दी जा रही है। कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।सभी का उद्देश्य जनकल्याण और मानव समाज की सेवा करना है। शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

  • वूमेन पावर लाइन: 1090
  • महिला हेल्पलाइन: 181
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
  • चाइल्ड लाइन: 1098
  • स्वास्थ्य सेवा: 102
  • एम्बुलेंस सेवा: 108
  • साइबर हेल्पलाइन: 1930

Also Click : Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow