Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता निमिता सिंह, पत्नी सुधीर सिंह, निवासी ग्राम अटवा अरिगांव, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई ने तहरीर दी। उसके अनुसार आरोपी छुटक्के, पुत्र मुकंदी तथा नि

By INA News Desk
Nov 2, 2025 - 22:42
1,426 Views
Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हरदोई जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक महिला के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा संख्या 603/25 धारा 3(5), 352, 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की।

पीड़िता निमिता सिंह, पत्नी सुधीर सिंह, निवासी ग्राम अटवा अरिगांव, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई ने तहरीर दी। उसके अनुसार आरोपी छुटक्के, पुत्र मुकंदी तथा निजामुन, पुत्र अफसर, दोनों निवासी ग्राम अटवा अरिगांव, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई सहित पांच लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी छुटक्के तथा निजामुन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में थाना कोतवाली देहात की टीम ने भूमिका निभाई। इसमें उप निरीक्षक संजीव कुमार शाक्य, उप निरीक्षक अयज कुमार चौधरी, कांस्टेबल अदिलेश यादव तथा कांस्टेबल अरुण शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में धान खरीद केंद्रों पर 89 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement