Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं का सशक्तिकरण अभियान जारी

उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम तथा अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव, मोहल्ला तथा

Nov 2, 2025 - 22:44
52 Views
Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं का सशक्तिकरण अभियान जारी

हरदोई पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, संचालित कल्याणकारी योजनाएं, महिला हेल्प डेस्क तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पंपलेट बांटे जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य जनकल्याण तथा मानव समाज की सेवा करना है। शासन प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके उत्थान व सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम तथा अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव, मोहल्ला तथा शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर छात्राओं, बालिकाओं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

इनमें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 तथा आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Also Click : Hardoi : हरदोई में धान खरीद केंद्रों पर 89 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow