Hardoi : हरदोई में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता के पिता ने तहरीर दी कि आरोपी दुर्गा सिंह, पुत्र गुल्लू सिंह, निवासी कनवासी कृष्ण नगरिया बाबा मंदिर, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई ने उनकी बेटी को बहला

Nov 2, 2025 - 22:40
 0  46
Hardoi : हरदोई में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई जिले के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमा संख्या 754/25 धारा 127(2), 74, 137(2) बीएनएस तथा 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पीड़िता के पिता ने तहरीर दी कि आरोपी दुर्गा सिंह, पुत्र गुल्लू सिंह, निवासी कनवासी कृष्ण नगरिया बाबा मंदिर, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में थाना कोतवाली शहर की टीम ने भूमिका निभाई। इसमें उप निरीक्षक रोहित कुमार पांडेय और हेड कांस्टेबल कुमार गौरव शर्मा शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में धान खरीद केंद्रों पर 89 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow