Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0- महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान जारी

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। इनमें एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वू

Oct 29, 2025 - 00:21
 0  110
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0- महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान जारी
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0- महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान जारी

हरदोई: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, कल्याणकारी योजनाएं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए गांव, मोहल्ले और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए जा रहे हैं।नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। इनमें एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, आत्मरक्षा टिप्स शामिल हैं। कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 108, एम्बुलेंस सेवा 102, साइबर हेल्पलाइन 1930।

शासन प्रशासन जनकल्याण और मानव समाज की सेवा के लिए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, उत्थान और सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

Also Click : Lucknow : छठ महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि — सोशल मीडिया पर #SwachhaUPCities और #NagarVikas बने ट्रेंडिंग विषय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow