हरदोई: विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, हुई तोड़फोड़, एसपी ने पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लिया

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। कुछ लोगों ने एक घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहन के साथ तोड़फोड़ भी की। इस बीच एक महिला घायल हो गयी। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ए...

By INA News Desk
Dec 9, 2024 - 00:14
145 Views
हरदोई: विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, हुई तोड़फोड़, एसपी ने पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लिया
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

टड़ियावां थाना इलाके में किसी बात को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें महिला घायल हो गयी। इस बीच कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 7 बजे ग्राम टेनी में सोमपाल उर्फ बबलू व रामराज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। कुछ लोगों ने एक घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहन के साथ तोड़फोड़ भी की। इस बीच एक महिला घायल हो गयी। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन व आला अफसरों ने स्थिति का जायजा लिया व पुलिस को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देश दिए।एसपी ने आसपास के लोगों से घटना की गहनता से जानकारी ली। बहरहाल, इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement