Hardoi News: ... और अब फिर एक लुटेरी दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, घर से जेवर और नकदी लेकर फरार
नमन ने खुद पत्नी को लेकर जाने की बात कही। अगले दिन रात करीब 10:20 बजे साधना घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मामले में पीड़ित नमन की शिकायत पर पुलिस ने साधना समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
By INA News Hardoi.
जिले में शादी के नाम पर धोखा देने वाली दुल्हनों का गिरोह सक्रिय है। चंद घंटो में खुशियां देकर दुल्हनें आपका सब लूट ले जाएंगी। हरदोई के हरपालपुर में एक युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। नमन सिंह नाम के युवक की शादी गुड़गांव देवी मंदिर में साधना नाम की युवती से कराई गई। शादी से पहले आरोपियों ने युवक से 65 हजार रुपये वसूल लिए। शादी के एक महीने बाद 10 अप्रैल को पुष्पा, अनीता, श्रवण और उनके दो साथी नमन के घर आए। उन्होंने एक शादी का कार्ड दिखाकर साधना को भेजने की बात कही।
नमन ने खुद पत्नी को लेकर जाने की बात कही। अगले दिन रात करीब 10:20 बजे साधना घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मामले में पीड़ित नमन की शिकायत पर पुलिस ने साधना समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीते बुधवार को नमन सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह निवासी कस्बा व थाना हरपालपुर जनपद हरदोई द्वारा थाने पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त फूलचन्द्र पुत्र मदारी निवासी ग्राम बेरुआपुर थाना पाली जनपद हरदोई व 05 अन्य नामजद द्वारा नमन से रुपया लेकर नमन की शादी एक लडकी साधना से कराई थी, जिसे नमन अपने घर पर ले आया था तथा रात में मौका पाकर साधना घर से रुपये व आभूषण लेकर घर से फरार हो गई।
Also Click: Hardoi News: लड़की के साथ छेडछाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने पकड़ा
जानकारी यह मिली कि 11 मार्च को फूलचंद्र अपने साथ पुष्पा और अनीता नाम की महिलाओं को लेकर घर आए, शादी का झांसा देकर 60 हजार रुपये लिए, उसके बाद साधना नाम की युवती से फर्रुखाबाद के गुड़गांव मंदिर में शादी कराई,वहा दुल्हन को लेकर अपने घर हरपालपुर चला आया। 10 अप्रैल को फूलचंद्र दोनों महिलाओं के साथ कार से घर आया, परिवार में शादी होने कार्ड दिया।
दुल्हन साधना को ले जाने की बात कही, तो अपने कह दिया, मैं साथ लेकर आऊंगा। इसके बाद तीनों चले गए। उसी रात में दुल्हन घर से जेवर लेकर भाग गई। इस संबंध में नमन की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर मु0अ0सं0 124/25 धारा 318 ( 4 ) / 305 (a) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 61 (2) की वृद्धि की गयी। थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त फूलचन्द्र पुत्र मदारी निवासी ग्राम बेरुआपुर थाना पाली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











