Hardoi News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 128 वाहन सीज, 455 वाहनों का चालान किया

नियमों का पालन न करने की दशा में 455 वाहनों का चालान कर 6,27,000रू. का जुर्माना लगाया गया जबकि 128 वाहनों को सीज किया गया।

Nov 9, 2024 - 00:14
33 Views
Hardoi News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 128 वाहन सीज, 455 वाहनों का चालान किया

Hardoi News INA.
जिले में यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा माह नवंबर 2024 के तहत लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस बीच नियमों का पालन न करने की दशा में 455 वाहनों का चालान कर 6,27,000रू. का जुर्माना लगाया गया जबकि 128 वाहनों को सीज किया गया। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को बताया कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

हमेशा हेलमेट पहनें और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। इस बीच पंपलेट बांटकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow