Hardoi News: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद गाली-गलौज व मारपीट के मामले में 4 गिरफ्तार
थाना मल्लावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण जुनैद पुत्र शकील, उमैर पुत्र शकील, सैय्यद अहमद पुत्र इरशाद अहमद तथा प्रकाश मे आए अभियुक्त शकील पुत्र इनायुतल्ला सर्वनि...
By INA News Hardoi.
बीते शुक्रवार प्रखर गुप्ता उर्फ वाशु पुत्र आशीष कुमार निवासी मोहल्ला गंगारामपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई द्वारा थाना मल्लावां पर तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण जुनैद पुत्र शकील, उमैर पुत्र शकील, सैय्यद अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासीगण ग्राम बन्दीपुर मल्लावां जनपद हरदोई व एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा प्रखर के साथ मोटरसाइकिल की ई-रिक्शा से टक्कर होने को लेकर गाली-गलौज व मारपीट की गयी।
इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां पर मु0अ0सं0 123/25 धारा 115 (2) / 352 / 351 (3) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।
थाना मल्लावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण जुनैद पुत्र शकील, उमैर पुत्र शकील, सैय्यद अहमद पुत्र इरशाद अहमद तथा प्रकाश मे आए अभियुक्त शकील पुत्र इनायुतल्ला सर्वनिवासीगण ग्राम बन्दीपुर मल्लावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
What's Your Reaction?











