Hardoi News: लडकी को भगा ले जाने के मामले में गिरफ्तार, अपह्रता को सकुशल बरामद किया

स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद ...

Apr 24, 2025 - 21:32
 0  72
Hardoi News: लडकी को भगा ले जाने के मामले में गिरफ्तार, अपह्रता को सकुशल बरामद किया

By INA News Hardoi.

बीते 16 अप्रैल एक महिला द्वारा थाना कासिमपुर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त जितेन्द्र कश्यप पुत्र मंगल कश्यप निवासी ग्राम रिठवे थाना कासिमपुर जनपद हरदोई व 02 अन्य नामजद अभियुक्त सहित उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

इस संबंध में महिला की तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर मु0अ0सं0 110/25 धारा 87/137(2) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: UPI पेमेंट को लेकर हुयी मारपीट में SC/ST एक्ट के तहत एक गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त जितेन्द्र कश्यप पुत्र मंगल कश्यप निवासी ग्राम रिठवे थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow