Hardoi News: SP के निर्देश पर जिले की सीमाओं पर 142 जगहों पर सघन चेकिंग कर पुलिस बल ने सुरक्षा का अहसास कराया 

थाना क्षेत्रांर्तगत मुख्य मार्गो, चौराहों, जनपदीय एवं अन्तर्जनपदीय बॉर्डर सहित कुल 142 स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा आमजन ...

Apr 24, 2025 - 21:40
 0  102
Hardoi News: SP के निर्देश पर जिले की सीमाओं पर 142 जगहों पर सघन चेकिंग कर पुलिस बल ने सुरक्षा का अहसास कराया 

By INA News Hardoi.जनपद में कानून/सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु रात्रि नाकाबन्दी स्कीम के तहत संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों के चेकिंग के संबंध में 23-24 अप्रैल की मध्यरात्रि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद में कानून / सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतुरात्रि मे नाकाबन्दी स्कीम के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांर्तगत मुख्य मार्गो, चौराहों, जनपदीय एवं अन्तर्जनपदीय बॉर्डर सहित कुल 142 स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया।पुलिस ने सभी को बेहतर कानून व्यवस्था व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसमें से विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले जिले के लगभग सभी सीमाएं शामिल थीं।अन्तर्जनपदीय बॉर्डर बैरियर चेकिंग स्थल-  

जनपद कन्नौज की सीमा पर स्थित 03 बैरियर/पिकेट चेकिंग प्वाइंट।

जनपद लखनऊ की सीमा पर स्थित 04 बैरियर / पिकेट चेकिंग प्वाइंट।

जनपद सीतापुर की सीमा पर स्थित 07 बैरियर/पिकेट चेकिंग प्वाइंट।

जनपद उन्नाव की सीमा पर स्थित 04 बैरियर/पिकेट चेकिंग प्वाइंट।

जनपद शाहजहांपुर की सीमा पर स्थित 06 बैरियर/पिकेट चेकिंग प्वाइंट।

जनपद फर्रुखाबाद की सीमा पर स्थित 02 बैरियर/पिकेट चेकिंग प्वाइंट।

जनपद लखीमपुर खीरी की सीमा पर स्थित 03 बैरियर/पिकेट चेकिंग प्वाइंट।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow