Hardoi News: मनुष्य का निर्माण करने वाला आर्य समाज है: यशवीर आर्य

धर्मवीर शास्त्री मथुरा ने भजनों के माध्यम से बताया, विद्या और अविद्या ईश्वर, जीव, जड़ और चेतन का भेद क्या है, ईश्वर सच्चिदानंद स्वरूप है। युगल किशोर ने ब्रम्ह यज्ञ करने के लिए श्रोताओं को प्रेरि...

Apr 12, 2025 - 23:33
 0  44
Hardoi News: मनुष्य का निर्माण करने वाला आर्य समाज है: यशवीर आर्य

Report: अम्बरीष कुमार सक्सेना

By INA News Hardoi.

हरदोई: आर्य समाज जनपद हरदोई का 10वां वार्षिक उत्सव राम बारात घर में आयोजित हुआ। देव यज्ञ से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में देव यज्ञ के पुरोहित्य यशवीर शास्त्री दिल्ली भजनोपदेशक पं धर्मवीर सात्विक मथुरा व पंडित युगल किशोर, हरदोई रामसागर हरदोई, आचार्य यशवीर ने यज्ञ को संसार का श्रेष्ठ कर्म बताया। दिल्ली के भजनोपदेशक यशवीर आर्य ने कहा कि भजन करने वाले की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Also Click: अगर चाहते हैं कि जीवन में देवताओं की कृपा बनी रहे तो जल्दी से करें ये काम, बरसेगी कृपा

आर्य समाज ऋषि दयानन्द सरस्वती जी का बनाया हुआ संस्कार शाला है मनुष्य का निर्माण करने वाला आर्य समाज है सभी नगर वासियों से प्रार्थना है आर्य समाज से अपने बच्चों को जोड़ें संस्कारवान बनाएं मनुष्य जीवन तभी सफल होगा।धर्मवीर शास्त्री मथुरा ने भजनों के माध्यम से बताया, विद्या और अविद्या ईश्वर, जीव, जड़ और चेतन का भेद क्या है, ईश्वर सच्चिदानंद स्वरूप है। युगल किशोर ने ब्रम्ह यज्ञ करने के लिए श्रोताओं को प्रेरित किया। रामसागर ने भी गागर में सागर भरते हुए अपनी प्रस्तुति दी। मंच संचालन प्रदीप आर्य ने किया। रात्रि में शांति पाठ के साथ प्रथम दिन का कार्यक्रम इस प्रकार समापन हुआ।

हरगोविंद उमेश वर्मा, शक्ति प्रकाश, अनिल प्रेमी, माता साध्वी, कमलेश रवि प्रकाश , संजय मोदी, विशाल द्विवेदी, श्याम जी गुप्ता, गौरव वर्मा, राजेश, मोहित आर्य, मुख्य अजमान प्रदीप आर्य, सपत्नीक रहे। अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर के कार्यक्रम में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow