Hardoi News: बहू ने अपने ही आभूषण-नगदी चोरी की साजिश रची, पुलिस ने भाई व 2 अन्य महिलाओं सहित 4 को पकड़ा
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्ताओं से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वीरावती की बहू सुमन द्वारा रुपयों के लालच में योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई सुधीर व पडोस की 02 महिलाओं ...
By INA News Hardoi.
जिले में एक बहू ने अपने भाई व पड़ोस की दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर अपने ही आभूषण व नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गए सामान व नगदी को बरामद कर लिया। बीते 12 फरवरी को वीरावती पत्नी मातादीन निवासी झिनवां थाना सुरसा जनपद हरदोई द्वारा कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला प्रेमनगर स्थित उसकी बहू सुमन पत्नी प्रदीप के मकान से नगदी व आभूषण चोरी कर लिये गए।
इस संबंध में वीरावती की तहरीर पर कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 114 / 25 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तगण सुमन पत्नी प्रदीप, अनीता पत्नी मंगल, गीता पत्नी स्व0 संतोष कुमार निवासीगण मोहल्ला प्रेमनगर कोतवाली शहर जनपद हरदोई व सुधीर पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम झिनवां थाना सुरसा जनपद हरदोई को चोरी किये गये आभूषण व नगदी सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्ताओं से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वीरावती की बहू सुमन द्वारा रुपयों के लालच में योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई सुधीर व पडोस की 02 महिलाओं के साथ मिलकर स्वयं के घर में चोरी की घटना कारित की गयी थी।
What's Your Reaction?











