IPL 2025 को लेकर शेड्यूल हुआ जारी, जाने कब और किस टीम से होगी टक्कर।

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (indian premier league 2025), 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इसमें कई टीम में भाग लेंगे और अपनी किस्मत को आजमाने का...

Feb 17, 2025 - 19:48
94 Views
IPL 2025 को लेकर शेड्यूल हुआ जारी, जाने कब और किस टीम से होगी टक्कर।

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का इंतजार करने वाले क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। अब किस दिन किस टीम से होगी टक्कर विस्तार में समझिए।

  • फैंस आईपीएल 2025 (IPL 2025) का कर रहे थे इंतजार

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया भर में देखा जाता है जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें खेलते हैं और अपनी टीम को जिताने की पूरी कोशिश करते हैं। आईपीएल हर साल खेला जाता है जिसमें भारत की कई टीमें भाग लेती है। आईपीएल 2025 का हर कोई लंबे समय से इंतजार कर रहा था लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है।  दरअसल, IPL 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।

  • इस दिन से शुरू होंगे आईपीएल के मैच

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025, 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इसमें कई टीम में भाग लेंगे और अपनी किस्मत को आजमाने का काम करेंगे। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। 23 मार्च को दो मुकाबले होंगे। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगे। इसके बाद दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में CSK और मुंबई के बीच दो बार लीग मैच होंगे, जबकि आरसीबी और मुंबई के बीच सिर्फ एक लीग मैच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीजन रोमांचक होने की उम्मीद है!

Also Read- Sports News: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने तीरंदाज शीतल देवी को स्कार्पियो गिफ्ट की, शीतल ने कहा कि उन्हें लगा था कि ....

  • इस दिन खेला जाएगा फाइनल मैच

आईपीएल 2025 का गार्डन मैच और फाइनल मैच दोनों ही कोलकाता की ईडन गार्डन में खेले जाएंगे। फाइनल मैच की बात की जाए तो यह 25 में को खेला जाएगा। यह सीजन कुल 74 मैचों का होगा, जो 65 दिनों में खेले जाएंगे। लीग मैच 22 मार्च से 18 मई तक होंगे, और फिर प्लेऑफ मुकाबले 20, 21, 23 और 25 मई को आयोजित होंगे। इस सीजन का आयोजन 13 विभिन्न वेन्यू पर होगा, जो मैचों के लिए रोमांचक माहौल बनाएंगे। उद्घाटन और फाइनल मैच कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में ही होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow