Hardoi News: DM ने अधिवक्ताओं के साथ किया शिष्टाचार संवाद
अधिवक्ता रमेश सिंह सोमवंशी के सुझाव पर DM ने कहा कि कोर्ट में कुर्सी व मेज की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि...
अभिलेखगार में मुआवने की प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाये:- मंगला प्रसाद सिंह
By INA News Hardoi.
विवेकानंद सभागार में DM मंगला प्रसाद सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ शिष्टाचार संवाद किया और मुक़दमों के त्वरित निस्तारण में उनके सहयोग के लिए उनको साधुवाद दिया। DM ने कहा कि उनकी कोर्ट में 22 फरवरी 2024 तक के सभी वादों का निस्तारण किया जा चुका है। यह उपलब्धि बिना अधिवक्ताओं के सकारात्मक सहयोग के संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता व कोर्ट एक दूसरे के पूरक हैं।
उनके कार्यकाल में कुल 1585 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया है। DM ने समन्वय को बेहतर बनाने के लिए अधिवक्ताओं से सुझाव भी प्राप्त किये। एक अधिवक्ता के सुझाव पर DM ने कहा कि अभिलेखगार में मुआवने की प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाये। अभिलेखागार में कंप्यूटर व प्रिंटर की व्यवस्था की जाये। दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाये। उन्होंने जानकारी दी कि अभिलेखागार में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
Also Read: Hardoi News: भूमि पर अवैध कब्जो को हटाया जाये- DM
अधिवक्ता रमेश सिंह सोमवंशी के सुझाव पर DM ने कहा कि कोर्ट में कुर्सी व मेज की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अदम पैरवी में किसी भी वाद को यथा संभव ख़ारिज न किया जाये। संवाद के दौरान DM ने 1962 से वकालत कर रहे अखिलेश्वर नाथ गुप्ता से अब तक के उनके अनुभवों के बारे में जाना जिन्होंने बताया कि अब वकालत करना काफ़ी आसान हो गया। रास्ते अच्छे बन गए हैं जिससे आवागमन में असुविधा नहीं होती। पहले मुक़दमों के निस्तारण में बहुत समय लगता था।
संवाद कार्यक्रम के दौरान बार के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह तोमर ने DM को पुष्प गुच्छ भेंट किया। डीजीसी राजस्व आशुतोष मिश्रा ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा व विशेष लोक अभियोजन गुंजन मिश्रा ने भगवान कृष्ण की फोटो DM को भेंट की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप DM तान्या सिंह, उप DM राकेश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?