Hardoi News: भूमि पर अवैध कब्जो को हटाया जाये- DM

5 साल से अधिक पुराने किसी वाद को लंबित न रखा जाये।धारा 67 के विवादों के निस्तारण में तेजी लायी जाये। धारा 24 के वादों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। अविवादित वरास...

By INA News Desk
Feb 7, 2025 - 23:50
49 Views
Hardoi News: भूमि पर अवैध कब्जो को हटाया जाये- DM

By INA News Hardoi.

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि के लिए अवशेष भुगतान जल्द कराया जाये। गंगा एक्सप्रेस वे में भुगतान की नियमित समीक्षा की जाये। राजस्व वादों के सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिया कि वादों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाये। म्यूटेशन के वादों को अनावश्यक लंबित न रखा जाये। भूमि पर अवैध कब्जो को हटाया जाये।5 साल से अधिक पुराने किसी वाद को लंबित न रखा जाये।धारा 67 के विवादों के निस्तारण में तेजी लायी जाये। धारा 24 के वादों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। अविवादित वरासत के वादों का तेजी से निस्तारण कराया जाये। वादों की सुनवाई के दौरान व्यवहार को संयमित रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जिलाधिकारी ने की नई आबकारी नीति के सम्बन्ध में चर्चा

कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के साथ नई आबकारी नीति के सम्बन्ध में चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि नई आबकारी नीति में दिए गए निर्देशों का जनपद में अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।अंग्रेजी शराब व बियर की दुकानों को शासनादेश के अनुरूप संयुक्त किया जाये। शराब की दुकानों के स्थानांतरण से पूर्व उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया जाये। नियमानुसार लाटरी की प्रक्रिया पूरी की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow