Viral News: भाई का गाना सुन आपके दिमाग़ के उड़ जायेंगे फ्यूज, वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड किए जाते हैं। कुछ वीडियो तो लोगों का मनोरंजन करने के लिए बनाए जाते हैं इसमें कॉमे...

By INA News Desk
Feb 7, 2025 - 23:45
103 Views
Viral News: भाई का गाना सुन आपके दिमाग़ के उड़ जायेंगे फ्यूज, वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक़्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ऐसा गाना गाता है जिसे सुनने के बाद हर किसी के दिमाग के फ्यूज उड़ जा रहे है। वायरल वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करा रहा है।

  • वायरल वीडियो मचा रहा धमाल

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड किए जाते हैं। कुछ वीडियो तो लोगों का मनोरंजन करने के लिए बनाए जाते हैं इसमें कॉमेडी से जुड़े वीडियो होते हैं तो कुछ लोग सिंगिंग से जुड़े वीडियो अपलोड करते हैं जिससे लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई अपना दिमाग को पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स किसी स्टूडियो में एक शख्स गाना गा रहा है।

Also Read: Lucknow News: भारत-नेपाल सीमा पर बुनियादी ढांचे और सुरक्षा मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक

वीडियो में नजर आता है कि शख्स ने हेडफोन पहना हुआ है और हाथ में एक पेपर लिए हुए है। उस पेपर में देख-देख कर वो गाना गा रहा है। मगर गाने में एक भी बोल नहीं है। जी हां, वो बस मुंह से आवाज निकाल रहा है और उसके हाव-भाव ऐसे हैं जैसे वो बहुत ही अच्छा गाना गा रहा है। वही शख्स के पास कुछ लोग बैठे हुए हैं जो बस उसे देखे जा रहे हैं। इस वीडियो को अगर आप भी देखेंगे तो वाकई में अपना सिर पकड़ लेंगे।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @Pandit_G_143 नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'लिखकर लाया है गाना अपना, नहीं तो भूल ही जाता।' वही वायरल हो रहे वीडियो को अभी तक 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है तो वहीं 755 लोगों ने लाइक किए हैं जबकि कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं।

एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा सत्यानाश कर दिया पूरा। दूसरे यूजर ने लिखा बहुत ही गजब का गाना है, लिरिक्स तो बहुत ही शानदार है। तीसरे यूजर ने लिखा इतना कठिन गाना याद कैसे किया होगा, इसमें बहुत सोचने वाली बात है। चौथे यूजर ने लिखा यह गाना सुनकर मेरा दिमाग घूम गया। वही पांचवे ने लिखा मुझे चक्कर आ रहे हैं। इसी के साथ-साथ कई यूजर्स मजेदार इमोजी लगाकर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement