Hardoi News: साईकिल चोरी कर रहे 2 चोरों की मोहल्ले वालों ने की पिटाई

मोहल्ला ऊंचा थोक में साईकिल चोरी कर रहे दो चोरों को मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ये 2 चोर बाबा मंदिर वाली गली में एक घर के बाहर खड़ी साईकिल को ई-रिक्शा प...

Nov 11, 2024 - 22:07
86 Views
Hardoi News: साईकिल चोरी कर रहे 2 चोरों की मोहल्ले वालों ने की पिटाई

Hardoi News INA.
शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है, दिनदहाड़े ही चोर आंखों से काजल चुराकर ले जाएं। इसी बीच शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक में साईकिल चोरी कर रहे दो चोरों को मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ये 2 चोर बाबा मंदिर वाली गली में एक घर के बाहर खड़ी साईकिल को ई-रिक्शा पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

तभी मोहल्ले वालों ने उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उन 2 चोरों में से एक अधेड़ व्यक्ति भी था। वहां लोगों ने लात-घूसों, चप्पलों आदि से उन्हें बहुत पीटा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को हिरासत में ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow