Hardoi: हम सड़क से संसद तक लड़ेंगे... जेल में बंद अब्दुल्ला से मिले चंद्रशेखर आजाद, सियासी गलियारों में चहलकदमी बढ़ी
चंद्रशेखर ने कहा कि अब्दुल्ला आजम से हमारे रिश्ते राजनैतिक नहीं हैं। मैं जब भी तकलीफ में रहा आजम परिवार का सहयोग मुझे मिलता रहा है। आज उसी रिश्ते को और मजबूत करने के लिए मैं यहां आया था। मैं सोचता था कि जेल में होंगे तो परेशान होंगे पर जिस ताजगी....
विजय लक्ष्मी सिंह...
Hardoi News INA.
नगीना से लोकसभा सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने जिला कारागार पहुंच कर सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चहलकदमी बढ़ गयी है। राजनैतिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले मनीषियों का कहना है कि आगामी चुनाव को लेकर मुस्लिम वोटरों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यह एक सीढ़ी बनाई गई है। चंद्रशेखर ने कहा कि अब्दुल्ला आजम से हमारे रिश्ते राजनैतिक नहीं हैं। मैं जब भी तकलीफ में रहा आजम परिवार का सहयोग मुझे मिलता रहा है। आज उसी रिश्ते को और मजबूत करने के लिए मैं यहां आया था। मैं सोचता था कि जेल में होंगे तो परेशान होंगे पर जिस ताजगी के साथ मुलाकात हुई, उससे लगता है वो बहादुर आदमी हैं और बहादुरी से लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि मैंने उनके मुकदमे को पढ़ा है।
मैं यह कहना चाहता हूं मीडिया के माध्यम से जिनका कहना चाहता हूं, उन तक संदेश पहुंच जाएगा। हम सड़क से लेकर संसद तक हम इस लड़ाई को लड़ेंगे, अकेले नहीं छोड़ेंगे। हमारा परिवार है. हमे दुख है कि सत्ता में बैठे लोग उनका दमन कर रहे हैं और तमाम लोग इसका तमाशा देख रहे हैं। यह भी इतिहास में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं और सजा दी जा रही है, वह साबित करता है कि सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। जब मौका मिलेगा, तब इन सब फर्जी मुकदमों की जांच की जाएगी। फर्जी मुकदमे करने वाले अधिकारियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
..... इस दर्द में कोई शामिल नहीं हो रहा
उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को हम सड़क से संसद तक लड़ेंगे। हम उनके परिवार को अकेले नहीं छोड़ेंगे। आज जिस तकलीफ में है, उसका मुझे दुख है। सत्ता में बैठे लोग अहंकार में उनका दमन कर रहे हैं और तमाम लोग इसका तमाशा देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह भी इतिहास में लिखा जाएगा कि जिस परिवार ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की, कमजोरों और मजलूमों की सेवा की, आज जब उनको लोगों की जरूरत है तो लोग उनके इस दर्द में शामिल नहीं हो रहा।
हमारे पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की ईट से ईट बजा देंगे....
पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा कि नगीना सांसद ने आगे कहा कि जब सरकार बदलेगी तो इन फर्जी मुकदमा दर्ज करने वालों के ऊपर सरकार विशेष ध्यान रखेगी। मुझे एक खतरा और है. मेरे छोटे भाई ने मुझे नहीं कहा, जिस तरह पिछली घटनाएं हुई हैं। मैं उनकी जान की सलामती की प्रार्थना करता हूं, मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आपका वैचारिक विरोध हो सकते हैं, राजनीतिक विरोध हो सकते हैं लेकिन मैं चेतावनी के तौर पर कहना चाहता हूं। अगर इस तरीके का कोई षड्यंत्र करने की साजिश रची गई तो हम और हमारे पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की ईट से ईट बजा देंगे।
सपा सुप्रीमो अखिलेश के गुणगान गाये...
चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव अच्छे नेता हैं। आज की मुलाकात कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। मैं पूर्व विधायक से नहीं अपने छोटे भाई से मिलने आया था। वचन देकर आया हूं कि मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। यह परिवार जुल्म के आगे टूटने वाला नहीं है।
What's Your Reaction?











