Hardoi News: सरकार पर हमलावर हुए किसान नेता राकेश टिकैत, कहा- किसानों और आदिवासियों की जमीनें हड़पी जा रही हैं

उन्होंने चेतावनी दी कि जो अपनी जमीन बचा लेगा, वही भविष्य में अमीर होगा। कहा, यह मीटर तेज चलता है और किसानों, गरीबों की जेब से अधिक पैसा निकालता है। हरदोई के अधिकारियों को चेतावनी...

Mar 27, 2025 - 00:02
Mar 27, 2025 - 00:35
 0  49
Hardoi News: सरकार पर हमलावर हुए किसान नेता राकेश टिकैत, कहा- किसानों और आदिवासियों की जमीनें हड़पी जा रही हैं

By INA News Hardoi.

सरकार ऐसी नीतियां ला रही है, जिससे किसान-मजदूर और गरीब होता जाए और विदेशी कंपनियों को लाभ मिले। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बिना ताकत, आंदोलन और लाठी के सत्ता नहीं मिलती। किसानों को पूंजी वादी सरकार और उसके गैंग के षड्यंत्र से बचना होगा। इनसे अपनी जमीनों को बचाना होगा। हरदोई में होली मिलन समारोह के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार, विपक्ष और उद्योगपतियों पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों और आदिवासियों की जमीनें हड़पी जा रही हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि जो अपनी जमीन बचा लेगा, वही भविष्य में अमीर होगा। कहा, यह मीटर तेज चलता है और किसानों, गरीबों की जेब से अधिक पैसा निकालता है। हरदोई के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को दबाने की कोशिश न करें। अगर उनका रवैया नहीं बदला तो यहां धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Also Read: Hardoi News: डबल इंजन की सरकार में UP कृषि के मामले में नंबर एक- राज्य मंत्री संजय गंगवार

टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन अब पंजाब सरकार के पास चला गया, लेकिन इसका नुकसान पूरे देश के किसानों को हो रहा है। उन्होंने वालमार्ट जैसी बड़ी कंपनियों के आने पर चिंता जताई और कहा कि लाखों परिवार तबाह हो जाएंगे टिकैत ने आरोप लगाया कि कुंभ मेले के दौरान 50-50 हजार रुपये के टिकट बेचे गए, जिससे सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा हुआ।उन्होंने कहा कि जैसे अमेरिका में गिने-चुने उद्योगपति सरकार चलाते हैं, वैसे ही भारत में अब वही हाल हो गया है। "आज सरकार उद्योगपतियों की जेब में है और वे ही फैसले ले रहे हैं।" उन्होंने कहा पंजाब सरकार जाएगी और वह कभी वापस नहीं आएगी उसके खिलाफ 28 तारीख को संयुक्त मोर्चे का पूरे देश भर में धरना प्रदर्शन होगा, हम अपना ज्ञापन देंगे और हम सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखेंगे। उसके बाद जो भी संयुक्त मोर्चा व पंजाब यूनिट फैसला लेगी, हम उसके साथ में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow