Hardoi News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एल-2 अधिकारी से विचार विमर्श अवश्य कर लें:- जिलाधिकारी

अनावश्यक रूप से शिकायतों की संख्या बढ़ती होती है साथ ही शिकायतों के निस्तारण...

By INA News Desk
Sep 23, 2024 - 17:16
86 Views
Hardoi News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एल-2 अधिकारी से विचार विमर्श अवश्य कर लें:- जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा है कि प्रायः देखा जा रहा है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की निस्तारण आख्या जांचकर्ता अधिकारी के अपलोड करने के पश्चात एल-2 अधिकारी द्वारा उससे संतुष्ट न होने पर पुनः एल-1 अधिकारी को प्रेषित कर दिया जाता है, जिससे अनावश्यक रूप से शिकायतों की संख्या बढ़ती होती है साथ ही शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक समय नष्ट होता है और यह उचित नही है।

Also read- Hardoi News: अंतर्जनपदीय 02 भैंस चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जनपद के समस्त एल-1, एल-2 अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या को अपलोड करते समय एल-1 अधिकारी, एल-2 अधिकारी से विचार-विमर्श कर लें और उनके द्वारा सुझावों को दृष्टिगत ररखते हुए तथा उसकी संतुष्टि के उपरान्त ही पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे उस शिकायत का निस्तारण एल-2 अधिकारी के स्तर से हो जाये। उन्होने अधिकारियों से कहा है कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति अनावश्यक रूप से न हो, जिसके कारण अधोहस्ताक्षरी के स्तर पर शिकायतों की निस्तारण आख्याओं की संख्या में बढ़ोतरी हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement