Hardoi News: करारोपण के लिए नगर पालिका परिषद ने विभिन्न विभागों को नोटिस दिये

नगर पालिका परिषद द्वारा जारी किये गए नोटिस में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद, शाहाबाद सीमांतर्गत स्वकर प्रणाली लागू हो चुकी है। इस क्रम में प्रत्येक विभागीय परिसर की भूमि पर करारोपण किया जाना है।

By INA News Desk
Oct 24, 2024 - 20:58
55 Views
Hardoi News: करारोपण के लिए नगर पालिका परिषद ने विभिन्न विभागों को नोटिस दिये
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

अम्बरीष कुमार सक्सेना

नगर पालिका परिषद, शाहाबाद के अधिशाषी अधिकारी आर आर अंबेश ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्वकर निर्धारित कर करारोपण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है। 
नगर पालिका परिषद द्वारा जारी किये गए नोटिस में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद, शाहाबाद सीमांतर्गत स्वकर प्रणाली लागू हो चुकी है। इस क्रम में प्रत्येक विभागीय परिसर की भूमि पर करारोपण किया जाना है। जिससे स्वकर प्रणाली की कार्यवाही पूरी की जा सके। सभी विभागों को स्वकर निर्धारण फार्म प्रेषित किया गया है। ताकि फार्म में निर्धारित कालमों की सूचना भरकर नगर पालिका परिषद के कार्यालय में जमा की सके। जिससे करारोपण किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement