हरदोई: समाधान दिवस में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन-समस्याएं 

Jul 27, 2024 - 22:07
81 Views
हरदोई: समाधान दिवस में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन-समस्याएं 

बघौली-हरदोई।

बघौली थाने में समाधान दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर मौजूद फरियादियों की फरियाद को सुना साथ में उप जिला अधिकारी सदर भी फरियादियों को सुनते रहे समाधान दिवस में कुल पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित 23 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिये। समाधान दिवस में फरियादियों को सुनते हुए प्राप्त हुई पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा को निस्तारित कराने के निर्देश दिए तथा राजस्व विभाग के मिले प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश भी जारी किए।

यह भी पढ़ें - जनता के दिलों में उतर रहे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की कार्यशैली दिनों दिन जंगल में आग की तरह फैलती जा रही है जिससे पूर्व में भी पीड़ित व्यक्ति भी अपनी समस्या को उनके सामने रखने का प्रयास कर रहे हैं जिससे कि उनकी पड़ी हुई समस्याओं का निस्तारण शायद हो जाए पुलिस अधीक्षक के बघौली थाना में आगमन की भनक किसी को नहीं लगी नहीं तो भारी हुजूम उमड़ आता उनके चले जाने के बाद लोगों को खबर मिली जिससे वह मायूस हो गए और अपना दर्द बताने से वंचित रह गए। जब तक पुलिस अधीक्षक थाना परिसर में बैठे रहे तब तक स्थानीय थाने के स्टाफ के पसीने छूटते रहे उनके जाने के बाद राहत की सांस ली।

रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow