Hardoi News: तालाब आवंटन शिविर का आयोजन 26, 27 एवं 28 सितम्बर को-सुशील कुमार मिश्रा

Sep 23, 2024 - 17:10
48 Views
Hardoi News: तालाब आवंटन शिविर का आयोजन 26, 27 एवं 28 सितम्बर को-सुशील कुमार मिश्रा

हरदोई। उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा ने अवगत कराया है तहसील सदर की ग्राम सभाओं में स्थित तालाबों में मछली पालन हेतु तालाब आवंटन शिविर का आयोजन 26, 27 एवं 28 सितम्बर को तहसील सदर के सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा।

एसडीएम ने बताया है कि ब्लाक सुरसा की ग्राम सभा बीकापुर, जूरा, महुआकला, बौसरा, तुन्दवल, अडंगापुर, भेलाावां, बन्नापुर के तालाबों, ब्लाक बावन की ग्राम सभा मेडुवा, बेहटा सधई, बरखेरा, पुसौरा, मझरेता के तालाबों, ब्लाक टड़ियावां की ग्राम सभा गौराडांडा, भैंसरी, मवैया, खजुहा, लेहना, टण्डौर तथा कुरसेली स्थित तालाबों की नीलामी 26 सितम्बर को, ब्लाक टड़ियाावां की ग्राम सभा बहर व ब्लाक हरियावां की ग्राम सभा टोलवा आटदापुर के तालाबों की नीलामी 27 सितम्बर को तथा ब्लाक अहिरोरी की ग्राम सभा गडवरा, भुड़िया,अहिरोरी, थोक कबूलपुर, परसपुर, अटवा कटैया, नीर, सोहासा, धूरा, अरमी, लोकवापुर, अहिरी के तालाबों की नीलामी 28 सितम्बर 2024 को की जायेगी।

Also Read- Hardoi News: चोरी की साइकिल सहित दो चोर गिरफ्तार। 

उन्होने कहा है कि उक्त नीलामी में मछुआ समुदाय की पंजीकृत समिति एवं पात्र लोग भाग ले सकते है और यदि उपरोक्त तिथिा पर किसी तालाब की नीलामी नहीं हो पाती है तो अवशेष तालाबों की नीलामी 07 अक्टूबर 2024 को तहसील सभागार में की जायेगी तथा अधिक जानकारी के लिए तहसील सदर कार्यालय से सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow