Hardoi News: अंतर्जनपदीय 02 भैंस चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चेकिंग पर न रुककर पिकअप डाला को लेकर तेजी से भागने लगे...

Sep 23, 2024 - 15:38
61 Views
Hardoi News: अंतर्जनपदीय 02 भैंस चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरदोई। टडियावां पुलिस ने अन्तर्जनपदीय शातिर भैंस चोरों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने इनके पास से 21,500 रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन, एक पिकअप डाला व अवैध तमंचा और 4 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला थाना टडियावां के मामपुर का है जहाँ घर से बाहर बंधी भैंस को चोर चोरी कर ले गए थे। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि सीतापुर से हरिहरपुर की तरफ आ रहे हैं। जिनको बर्रा बैरियर चेकिंग पर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु बैरियर चेकिंग पर न रुककर पिकअप डाला को लेकर तेजी से भागने लगे। इस सूचना पर स्वाट/सर्विलांस व थाना टडियावां पुलिस द्वारा ग्राम सेखौरा थाना टडियावां के निकट घेराबंदी कर अभियुक्तगणों को रोकने का प्रयास किया गया जिससे दोनों अभियुक्त पिकअप डाला से उतरकर भागने लगे। 

Also Read- Hardoi News: 62वीं खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षी को एसपी ने किया सम्मानित।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1. सईद बंजारा उर्फ सईदा उर्फ जुम्मी पुत्र चांद खां निवासी मो0 ककरहा थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर व 2. बब्बन पुत्र सरपु निवासी सहजनिया थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी को 21,500 रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन, एक पिकअप डाला व अवैध तमंचा और 4 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को देखकर भागने के प्रयास के दौरान नीचे गिरने से दोनों अभियुक्त घायल हो गए। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow