Hardoi News: जि.पं.अ. प्रेमावती वर्मा, डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन ने दीप-प्रज्ज्वलन कर दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने समाज में अन्धकार करने व प्रकाश फ़ैलाने का सन्देश दिया गया।

By INA News Desk
Oct 30, 2024 - 20:52
62 Views
Hardoi News: जि.पं.अ. प्रेमावती वर्मा, डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन ने दीप-प्रज्ज्वलन कर दिया संदेश

Hardoi News INA.

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर आंबेडकर पार्क हरदोई में संयुक्त रूप से दीप-प्रज्ज्वलन किया।

दीपोत्सव समारोह में जनप्रतिनिधिगणों व स्कूली बच्चों की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया है। दीपों को प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने समाज में अन्धकार करने व प्रकाश फ़ैलाने का सन्देश दिया गया। इस मौके पर पीके वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा सहित अन्य मनीषी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow