Hardoi News: दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया
उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के समय यदि कोई भी अराजकता फैलाने का प्रयास करे तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हों।
Hardoi News INA.
सोमवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाली जगहों तथा मुख्य बाजार में पैदल गस्त की तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
इस बीच एसपी ने निर्देश दिए कि आतिशबाजी विक्रय केंद्रों पर जांच की जाए कि आतिशबाजी की बिक्री वैध रूप से की जा रही हो।
साथ ही भीड़ भाड़ व संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाए। त्योहारों के समय यदि कोई भी अराजकता फैलाने का प्रयास करे तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हों।
What's Your Reaction?











