Hardoi News: वामासारथी अध्यक्षा प्रतीक्षा सिंह ने वृक्षारोपण कर संदेश दिया

कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है। उन्होंने फैमिली पुलिस लाइन के परिवारों को उन्होंने उपहार भेंट कर दीपावली पर्व की बधाई भी दी।

By INA News Desk
Oct 30, 2024 - 21:24
76 Views
Hardoi News: वामासारथी अध्यक्षा प्रतीक्षा सिंह ने वृक्षारोपण कर संदेश दिया

Hardoi News INA.
बुधवार को प्रतीक्षा सिंह वामासारथी अध्यक्षा ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कर संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं।

सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने मे सहयोगी हैं। साथ ही हमें फल, फूल व लकड़ियां प्रदान करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है।

कहा कि जीवनदायनी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत वृक्ष है, इसकी आवश्यकता सभी को समझनी होगी। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा।

जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है। उन्होंने फैमिली पुलिस लाइन के परिवारों को उन्होंने उपहार भेंट कर दीपावली पर्व की बधाई भी दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow