दर्दनाक हादसा: 7वीं कक्षा के छात्र को ट्रक ने रौंदा, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, चालक फरार

सोमवार को भी 7वीं कक्षा के एक छात्र को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया...

Nov 11, 2024 - 22:15
 0  91
दर्दनाक हादसा: 7वीं कक्षा के छात्र को ट्रक ने रौंदा, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, चालक फरार

Hardoi News INA.
जिले में रोजाना दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर रोज सड़क दुर्घटना में किसी न किसी की मौत की खबर आती ही रहती है। इसी बीच सोमवार को भी 7वीं कक्षा के एक छात्र को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि ट्रक चालक घटना के बाद से ही मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पवन(19) अपने भाई अंश तिवारी(11), भतीजी निहारिका(3) व पड़ोस की रहने वाली सोना(4) के साथ बाइक से हजारा बाग स्थित एक स्कूल जा रहा था। इसी बीच लखनऊ-पलिया हाइवे पर बरौनी मोड़ के नजदीक उसकी बाइक के आगे चल रहे ई-रिक्शा ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे उसने भी अपनी बाइक को ब्रेक लगाया। इससे पीछे बैठा अंश बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया। उसी वक़्त पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया।

Also Read: Hardoi Suicide Case: बीमारी से आजिज आकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

जिससे अंश की मौत हो गयी जबकि अन्य घायल हो गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow