Hardoi Suicide: युवक ने फांसी लगाकर जान दी, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
लोगों की नजर जब पेड़ की डाल से झूल रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना घर वालों को दी। घटना के बारे में जानकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली लेकिन आत्महत्या...
Hardoi News INA.
जिले के टड़ियावां थाना इलाके से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टड़ियावां इलाके के रमदानकुई निवासी रामसिंह यादव के 25 वर्षीय पुत्र विमल सिंह यादव ने गांव जे बाहर स्थित एक पेड़ से गमछे के सहारे लटककर फांसी लगा ली।
Also Read: दर्दनाक हादसा: 7वीं कक्षा के छात्र को ट्रक ने रौंदा, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, चालक फरार
वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब पेड़ की डाल से झूल रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना घर वालों को दी। घटना के बारे में जानकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली लेकिन आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक विमल का विवाह अभी नहीं हुआ था और वह 4 भाइयों में सबसे छोटा था।
What's Your Reaction?











