Hardoi News: रानी अहिल्याबाई होलकर भारत की नारी जाति के लिए गौरव की बात है: रजनी तिवारी
संडीला नगर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप सण्डीला की जन प्रिय विधायिका अलका अ...
रिपोर्ट: (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
By INA News Hardoi.
हरदोई : पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म की शताब्दी समारोह अभियान के अंतर्गत हरदोई सदर बिलग्राम मल्लावां गोपामऊ तथा संडीला विधानसभा में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न हुए। जेके ग्रैंड रिसॉर्ट में संपन्न हरदोई सदर विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा मौजूद रही विशिष्ट अतिथि विधायक सदर विधायक एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल रहे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की संचालन आईटी प्रमुख सौरभ सिंह गौर ने किया
संडीला नगर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप सण्डीला की जन प्रिय विधायिका अलका अर्कवंशी व सम्मेलन संयोजक महेन्द्र कुमार सोनी जिला संयोजक एन.जी.ओ प्रकोष्ठ सहित पार्टी के सम्मानित मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्तागण, क्षेत्र के सम्मानित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा माताएं बहने उपस्थित रही।
गोपामऊ विधानसभा में भी पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न हुआ। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की "त्रिशताब्दी स्मृति अभियान" कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री रजनी तिवारी ने जिला कार्यालय पहुंच अहिल्याबाई के जीवन पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की भी उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने प्रदर्शनी देखने के बाद कार्यकर्ताओं से कहा कि अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त उदाहरण है।
1766 से लेकर 1795 में अपनी मृत्यु तक, देवी अहिल्या बाई होल्कर ने मध्य भारत के एक बड़े हिस्से पर इतनी कुशलता से शासन किया कि उनके तीस साल के शासन को “उदार और प्रभावी शासन का आदर्श” माना जाता है। उनकी मातृ-देखभाल में, राज्य समृद्ध हुआ और लोग खुश रहे। उन्हें अवतार (देवत्व का अवतार) कहा गया।
कहा जाता है कि उनका जीवन न केवल “भारत की नारी जाति के लिए गौरव की बात है, बल्कि उच्च और निम्न, शासक और शासित सभी के लिए एक आदर्श है” और सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने के उनके अथक प्रयास और पिछले छह सौ वर्षों के मुगल शासन के दौरान जो कुछ भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था, उसके ‘पुनर्निर्माण’ में उनके अद्वितीय योगदान ने उन्हें भारत के इतिहास में सबसे महान व्यक्तियों में शुमार किया।
मल्लावां में संपन्न बिलग्राम मल्लावां विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य अतीत पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में रहे विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु सम्मेलन का संचालन संजय सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री नीतू वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री रीना गुप्ता, सुभाष पांडे, सुहाना शरणजीत कौर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











