Hardoi News: मेधावियों को सम्मानित कर SP जादौन ने दी सकारात्मकता की सीख, स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न 

SP नीरज कुमार जादौन ने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए अनुशासन और अच्छे विचारों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को कौए की तरह चतुर, बगुले की तरह एका...

By INA News Desk
May 25, 2025 - 22:10
83 Views
Hardoi News: मेधावियों को सम्मानित कर SP जादौन ने दी सकारात्मकता की सीख, स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न 

By INA News Hardoi.

हरदोई : स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बाल विद्या भवन में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि SP नीरज कुमार जादौन ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह ने भी छात्रों को प्रेरित किया और SP को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत SP द्वारा दीप प्रज्वलन और आकांक्षा गुप्ता की सरस्वती वंदना के साथ हुई। मंच संचालन कवि श्याम त्रिवेदी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल विद्या भवन की डायरेक्टर एवं आरआर इंटर कॉलेज की प्रबंधिका कीर्ति सिंह, राजेश सिंह चौहान, जिला कार्यवाहक संजीव खरे, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी और हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

हर्षवर्धन सिंह ने कॉलेज की उपलब्धियों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। अवनीश द्विवेदी ने छात्रों को स्वदेशी अपनाने और स्टार्टअप शुरू करने की सलाह दी, ताकि बेरोजगारी को कम किया जा सके। संजीव खरे ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इससे राष्ट्र निर्माण में योगदान संभव है।SP नीरज कुमार जादौन ने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए अनुशासन और अच्छे विचारों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को कौए की तरह चतुर, बगुले की तरह एकाग्र, स्वान की तरह कम सोने वाला, कम खाने वाला और गृह का त्याग करने वाला होना चाहिए।उन्होंने छात्रों से देश के प्रति सकारात्मक सोच रखने और सोशल मीडिया पर देश, प्रधानमंत्री या समाज के बारे में फैलाए जा रहे नकारात्मक नैरेटिव का मर्यादित जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "विकास केवल संसाधनों से नहीं, नियमों के पालन से होता है। हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए और जाति-भेदभाव की संकीर्णता से ऊपर उठकर राष्ट्रप्रेम की भावना को अपनाना चाहिए।"

Also Click: Hardoi News: टड़ियावां में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने की पोस्टमार्टम कार्रवाई

कीर्ति सिंह ने छात्रों को माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी, ताकि वे जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ सकें। समारोह में अच्युत शुक्ला (94.8%), दीपेंद्र कुमार सिंह (93.8%), अखिल कुमार सिंह (93.25%), अंश प्रताप सिंह (92.8%), मोहम्मद अनस (92.75%), साक्षी सिंह (92.25%), श्रद्धा देवी (91.4%), नितिन कुमार (90.5%), गिरिराज (90.25%), जयंती श्री मिश्रा (88.25%), जाह्नवी सिंह (88.6%), अवनीश कुमार (88.1%), अनुभव सिंह (87.25%), यशी गुप्ता (87.2%), राशि गुप्ता (87.1%), समीर मोहन (84.75%), शशांक शेखर सिंह (84.25%), अयान अंसारी (83.25%), दिव्यांशी गुप्ता (83.1%), अमित राज गौतम (82.4%) सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।हर्षवर्धन सिंह ने SP द्वारा दिए गए टिप्स का पालन करने और उनके विचारों पर चिंतन करने के लिए छात्रों से आह्वान किया। समारोह में शिवम सिंह, आशीष सिंह सोमवंशी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह (प्रिंसिपल, आरआर इंटर कॉलेज), सुयश श्रीवास्तव, यशवर्धन सिंह, हृदयेश वर्धन सिंह, इंद्रेश सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ. रजनीश पाल, दीप्त वर्ण सिंह, सुशील द्विवेदी, दीक्षा पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow