Hardoi News: 72 करोड़ रु. से होगा 534 किमी. सड़कों का नवीनीकरण, 7.20 करोड़ से कार्य शुरू होगा

PWD के नोडल अधिकारी XEN राजकुमार मौर्य ने बताया कि शासन स्तर से जनपद की 534 किलोमीटर लंबाई की 486 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 72 करोड़ रुप...

Feb 8, 2025 - 23:04
 0  69
Hardoi News: 72 करोड़ रु. से होगा 534 किमी. सड़कों का नवीनीकरण, 7.20 करोड़ से कार्य शुरू होगा
प्रतीकात्मक चित्र

By INA News Hardoi.

हरदोई: जिले में PWD के तीनों डिवीजन प्रांतीय खंड, निर्माण खंड एक व निर्माण खंड दो में नवीनीकरण के लिए शासन द्वारा सड़कों को स्वीकृत किया गया है। PWD प्रांतीय खंड में 148 सड़कें जिनकी लंबाई 176 किमी है, 24 करोड़ की धनराशि से उनका नवीनीकरण करवाया जाएगा। निर्माण खंड- एक मे 133 सड़कें जिनकी लंबाई 141 किमी है, 19 करोड़ की धनराशि से व निर्माण खंड- दो बिलग्राम में 205 सड़कें, लंबाई 217 किमी धनराशि 29 करोड़ की स्वीकृत हुई हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया सभी सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं।

यह जानकारी देते हुए PWD के नोडल अधिकारी XEN राजकुमार मौर्य ने बताया कि शासन स्तर से जनपद की 534 किलोमीटर लंबाई की 486 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 72 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

Also Read: Maha Kumbh 2025: श्रद्धा, सेवा और समर्पण का महासंगम, ऑथर और स्पीकर शेफाली वैद्य ने साझा किया महाकुम्भ का अनुभव

आगे बताया कि शाहाबाद, बेझा, वासितनगर, अनंगपुर, सुल्तानपुर से धानी नगला तक जाने वाले अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी बजट जारी कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया, 2346.01 लाख से बनने वाली 14 किलोमीटर 300 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए 11 करोड़ 73 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

शासन द्वारा सभी सड़कों के नवीनीकरण एवं निर्माण को लेकर प्रथम किश्त के रूप में 10 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी है। शासन द्वारा सड़कों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने के साथ ही जनपद में टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। सड़कों का नवीनीकरण कार्य इस माह में ही प्रारंभ होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow