Hardoi News: जिले में कई सड़कों का होगा नवीनीकरण, फरवरी माह से कार्य शुरू होने की उम्मीद
शासन द्वारा उनकी वित्तीय स्वीकृति 30 जनवरी 2025 को की गई है। एक्सीलेंस यू मोर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की गई है और सड़कों का नवीनीकरण कार्य ...
By INA News Hardoi.
निर्माण खण्ड एक मे 133 सड़कें लंबाई 141 किमी धनराशि 19 करोड़ व निर्माण खण्ड दो बिलग्राम में 205 सड़कें, लंबाई 217 किमी धनराशि 29 करोड़ से स्वीकृत हुई हैं। PWD के नोडल अधिकारी XEN राजकुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा सभी सड़कों के निर्माण को लेकर 10% धनराशि नवीनीकरण में प्रथम किस्त के रूप में जारी की गई है।
शासन द्वारा उनकी वित्तीय स्वीकृति 30 जनवरी 2025 को की गई है। एक्सीलेंस यू मोर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की गई है और सड़कों का नवीनीकरण कार्य फरवरी माह में प्रारंभ होगा।
Also Read: Hardoi News: 72 करोड़ रु. से होगा 534 किमी. सड़कों का नवीनीकरण, 7.20 करोड़ से कार्य शुरू होगा
ये सभी सड़कें अधिकतर ग्रामीण सड़क में शामिल हैं। जिले में PWD के तीनों डिवीजन प्रांतीय खंड, निर्माण खंड एक व निर्माण खंड दो में नवीनीकरण के लिए शासन द्वारा सड़कों को स्वीकृत किया गया है।
जिसकी धनराशि भी जारी की गई है। PWD प्रांतीय खण्ड में 148 सड़कें लंबाई 176 किमी धनराशि 24 करोड़ से नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हुई हैं।
What's Your Reaction?











