Hardoi News: सभापति ने DM की सराहना की, दैवीय आपदा से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश

कहा कि प्रभावित नाविकों की सहायता की जाये। आपदा से क्षतिग्रस्त मकान के मामले पात्रों को नियमानुसार लाभान्वित किया जाये। क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत में देरी न की जाये। क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों ....

Mar 17, 2025 - 20:48
 0  28
Hardoi News: सभापति ने DM की सराहना की, दैवीय आपदा से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश

By INA News Hardoi.

हरदोई: सोमवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जाँच समिति के सभापति अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में समिति के सदस्य के रूप में विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने प्रतिभाग किया।

सभापति ने कहा कि आपदा के प्रभाव के न्यूनीकरण के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। आपदा से प्रभावित होने वाले पात्रों को तत्काल सहायता पहुँचायी जाये। आंधी में पेंड़ से गिरकर जख़्मी होने की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जाये। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घर डूबने की स्थिति में पात्रों को बर्तन व कपड़े आदि की खरीद के लिए सहायता दी जाये।

Also Read: Hardoi News: ग्राम प्रधान ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, DM व BDO को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की

बाढ़ का पानी उतरने के बाद कृषि भूमि से गाद निकालने के लिए सहायता उपलब्ध करायी जाये। फसलों को हुई क्षति का आंकलन जल्द से जल्द कराकर किसान को सहायता प्रदान की जाये। भूमिहीन पशुपालकों को नियमानुसार पशुहानि का मुआवजा दिया जाये।

प्रभावित नाविकों की सहायता की जाये। आपदा से क्षतिग्रस्त मकान के मामले पात्रों को नियमानुसार लाभान्वित किया जाये। क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत में देरी न की जाये। क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत तत्काल करायी जाये। प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक संपत्तियों के नुकसान में त्वरित सहायता पहुँचायी जाये। आपदा से निपटने के लिए स्थायी उपाय किये जाये।आपदा से प्रभावित लोगों हेतु सहायता प्रावधानों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। जन प्रतिनिधियों व आम लोगों को टोल फ्री नम्बर के बारे में बताया जाये। दैवीय आपदा के मामले में जन प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किये जाएं। प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कैम्प में जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए उनकी टीम लगातार सक्रिय रहती है। आपदा प्रभावित लोगों को सहायता जल्द पहुंचाने की कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा सूचित किये गए दैवीय आपदा के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभापति ने जनपद में आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता देने के लिए जिलाधिकारी की सराहना की। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने विभिन्न आपदाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अन्य सम्बंधित अधिकारी व जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow