Hardoi : शाहाबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का प्लास्टर टूटा, पुलिस ने कराया सुधार
जांच में पता चला कि यह प्रतिमा करीब 25 साल पहले खुले स्थान पर स्थापित की गई थी और इसे सीमेंट से बनाया गया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रतिमा का प्लास्टर पुरा
हरदोई : शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर गयंद में 11 अगस्त 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना सोशल मीडिया पर फैली। इस सूचना पर शाहाबाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली।
जांच में पता चला कि यह प्रतिमा करीब 25 साल पहले खुले स्थान पर स्थापित की गई थी और इसे सीमेंट से बनाया गया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रतिमा का प्लास्टर पुराना और जर्जर होने के कारण दाहिने हाथ के नीचे का हिस्सा टूटकर गिर गया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्रतिमा को ठीक करवा दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
Also Click : Hardoi : अवैध तमंचा और कारतूस के साथ छोटू पासी गिरफ्तार
What's Your Reaction?











