Hardoi: राशन विक्रेताओं को योगी सरकार की बड़ी सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में दिनांक 17-08-2026 को पूर्वाह् 10.00 बजे लोकभवन सभागार, लखनऊ में उत्तर प्रदेश
Hardoi: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में दिनांक 17-08-2026 को पूर्वाह् 10.00 बजे लोकभवन सभागार, लखनऊ में उत्तर प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा की गयी। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रदेश की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि होने सम्बन्धी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
जनपद हरदोई की समस्त आठ विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थलों पर मंत्री , विधायकगण, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण को देखा व सुना गया। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल पर्यवेक्षण में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड परिसर में रजनी तिवारी, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, उ0प्र0 सरकार की उपस्थिति में क्षेत्र के समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा सरकार द्वारा वर्तमान में प्रचलित 90.00 रू0 प्रति कुन्तल से बढ़ाकर 125.00 रू0 प्रति कुन्तल लाभांश वृद्धि पर प्रसन्नता जाहिर की गयी। मुख्य मंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के लगभग 78 हजार से भी अधिक उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे तथा इसी कड़ी में जनपद हरदोई के 1612 उचित दर विक्रेताओं को लाभ मिलेगा।.
What's Your Reaction?







