Sandila: कोटेदारों का कमीशन बढ़कर हुआ 125 रुपये प्रति क्विंटल, संडीला में विधायक ने की सहभागिता

उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में प्रदेश सरकार की ओर से लाभांश बढ़ाने और नई व्यवस्था के शुभारंभ को लेकर

Aug 17, 2026 - 17:50
4 Views
Sandila: कोटेदारों का कमीशन बढ़कर हुआ 125 रुपये प्रति क्विंटल, संडीला में विधायक ने की सहभागिता

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला। उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में प्रदेश सरकार की ओर से लाभांश बढ़ाने और नई व्यवस्था के शुभारंभ को लेकर सोमवार को संडीला विकासखंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने सहभागिता की।

सरकार ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश यानी कमीशन को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से कोटेदारों को आर्थिक रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि कोटेदारों के हित में लिया गया यह निर्णय उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही उचित दर विक्रेताओं के हितों का भी ध्यान रख रही है।

विधायक ने प्रदेश के सभी उचित दर विक्रेताओं को कमीशन बढ़ाए जाने के निर्णय पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में सरकार की नई व्यवस्था और अतिरिक्त लाभांश के संबंध में कोटेदारों को जानकारी दी गई। कमीशन में वृद्धि की जानकारी मिलने पर मौजूद उचित दर विक्रेताओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया।

इस दौरान एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया, वीडीओ गौरी राठौर सहित विकासखंड के कर्मचारी और बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान नई व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की।

Also Click : Hapur: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में अभेद सुरक्षा घेरा, 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow