Hardoi : निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 07 फरवरी को किया जायेगा
उन्होंने कहा कि घर-घर गणना 4 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। विधानसभा क्षेत्रों की नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसंबर 2025
अपर जिलाधिकारी न्यायिक तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि घर-घर गणना 4 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। विधानसभा क्षेत्रों की नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा। दावे और आपत्तियां 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दर्ज की जाएंगी। नोटिस चरण में जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, गणना पत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निपटारा 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
What's Your Reaction?











