Hardoi : वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर भव्य कार्यक्रम, सभी स्कूलों में सामूहिक गायन होगा, डीएम ने निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों और विद्यालयों में सुबह 10 बजे वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। जिला स्तर के कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका परि
हरदोई। शासन के निर्देश पर वंदे मातरम गायन के 150वें वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तर और विद्यालय स्तर के कार्यक्रमों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय में बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तर के आयोजन का मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण होगा। इसमें मंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। वंदे मातरम की थीम पर माध्यमिक बालिकाओं द्वारा स्वागत और सामूहिक गायन होगा। पुलिस बैंड की प्रस्तुति के बाद जनप्रतिनिधियों का संबोधन होगा। जीडीसी के बच्चों द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों और विद्यालयों में सुबह 10 बजे वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। जिला स्तर के कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा सफाई और पेयजल की व्यवस्था होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूलों और विद्यालयों में जिला पंचायत राज अधिकारी सफाई और पेयजल सुनिश्चित करेंगे। स्कूलों और विद्यालयों में पोस्टर, पेंटिंग, गायन, नृत्य तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। सभी नोडल अधिकारियों को कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां पूरी करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
What's Your Reaction?











