Hardoi : आरआर इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्र को पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने केस दर्ज किया

इस कार्रवाई से शिक्षक संगठनों में रोष फैल गया। उन्होंने इसे एकतरफा बताया और स्कूल परिसर में बैठक की। उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ पांडे गुट के आलोक सिंह और शर्मा गु

By INA News Desk
Sep 21, 2025 - 23:42
211 Views
Hardoi : आरआर इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्र को पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने केस दर्ज किया
आरआर इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्र को पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने केस दर्ज किया

हरदोई के आरआर इंटर कॉलेज में 18 सितंबर को लंच के समय 11वीं के छात्र उबैद (15 वर्ष) के साथ शिक्षकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।छात्र उबैद ने बताया कि लंच के दौरान वह कक्षा 12 जी में चला गया था। शिक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने उसे देखा तो नाराज हो गए। उन्होंने उबैद को पकड़ लिया और कक्षा से बाहर घसीटते हुए पीटा। अन्य शिक्षक सुरेंद्र नाथ पांडे और अरविंद कुमार भी शामिल हो गए। छात्र को जमीन पर गिराकर लातें मारीं और प्रिंसिपल कार्यालय ले जाकर मुर्गा बनाकर दंड दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर शिकायत की तो भविष्य बर्बाद कर देंगे।घटना का वीडियो छात्रों ने बनाया, जो वायरल हो गया। उबैद के पिता हसीफ उर्फ छोटे गाजी ने कोतवाली शहर थाने में शिकायत की। पुलिस ने धारा 323 (मारपीट), 504 (अपमान) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मनोज कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार, सुरेंद्र नाथ पांडे तथा दो अज्ञात शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच जारी है।इस कार्रवाई से शिक्षक संगठनों में रोष फैल गया। उन्होंने इसे एकतरफा बताया और स्कूल परिसर में बैठक की। उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ पांडे गुट के आलोक सिंह और शर्मा गुट के राजीव मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अक्षत पांडे तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक शचींद्र नाथ मिश्रा ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।प्रधानाचार्य कौशलेन्द्र प्रताप सिंह और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस उपाधीक्षक अंकित मिश्रा से मिलकर घटना की पूरी जानकारी दी और छात्र पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि यदि शिक्षक के सम्मान में कोई कोताही हुई तो शिक्षण कार्य बाधित कर लड़ाई लड़ी जाएगी। आलोक सिंह ने बताया कि छात्र के पिता दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जिससे शिक्षकों पर खतरा बढ़ गया है। छात्र पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है।

सीओ अंकित मिश्रा ने आश्वासन दिया कि स्कूल में 112 की ड्यूटी लगाई जाएगी और जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी। शिक्षकों और छात्रों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Also Click : Hardoi : संडीला में माता शीतला तीर्थ धाम में 97वें दीप उत्सव का भव्य आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow